नई दिल्ली। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शानदार काम करने वालों के लिए शुक्रवार को दिल्ली में 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस दौरान बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी को उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म मॉम के लिए जहां सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया वहीं दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को इस साल का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार’ असमिया फिल्म को दिया गया है। वहीं सबसे चर्चित फिल्म का पुरस्कार बाहुबली 2 (तेलगु) को चुना गया है। इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए ‘न्यूटन’ को चुना गया। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी के अध्यक्ष हैं फिल्ममेकर शेखर कपूर, जो इस पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं।
शुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसमें श्रीदेवी की 300वीं फिल्म मॉम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस साल बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स दोनों पुरस्कार फिल्म ‘बाहुबली 2’ को दिया गया है। मराठी फिल्म ‘धप्पा’ को नर्गिस दत्त पुरस्कार दिया गया है।
इसी क्रम में ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिव्या दत्ता को फिल्म ‘इरादा’ में उनके अभिनय के लिए दिया गया। वहीं ‘मॉम’ के बेकग्राउंड म्यूजिक को बेस्ट बेकग्राउंड स्कोर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी में इस साल 10 सदस्य हैं. इस जूरी में स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, लेखक मेहबूब, साउथ इंडियन एक्ट्रेस गौतमी ताडिमाला और कन्नड़ डायरेक्टर पी. शेषाद्री, रंजीत दास आदि हैं।
ये हैं इस साल के अवॉर्ड:
- बेस्ट फिल्म: विलेज रॉकस्टार (असमिया फिल्म)
- बेस्ट एक्ट्रेस : श्रीदेवी (मॉम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: दिव्या दत्ता (इरादा)
- बेस्ट हिंदी फिल्म: न्यूटन
- बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: बाहुबली 2
- बेस्ट कॉरियोग्राफी: टॉयलेट एक प्रेम कथा- गोरी तू लठ्ठ मार
- स्पेशल इफेक्ट्स: बाहुबली 2
- स्पेशल जूरी अवॉर्ड: नगर किर्तन (बंगाली फिल्म)
- बेस्ट बेकग्राउंड स्कोर: मॉम
- बेस्ट एडिटिंग : विलेज रॉकस्टार (असमिया फिल्म)