महेश भट्ट बना रहे हैं 27 साल पुरानी सड़क का रीमेक, नजर आ सकती है रणबीर और आलिया भट‌्ट की जोड़ी

मुंबई: प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट ने 27 साल पुरानी फिल्म सड़क का रीमेक बनारहे हैं. महेश भट्ट ने रीमेक बनाने की घोषणा 2017 में की थी. सड़क 2 फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गयी है. सड़क 2 नवम्बर 2019 में रिलीज की जायेगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी. हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है. फिल्म का प्रोडक्शन मुकेश भट्‌ट करेंगे. सड़क 2 ‘विशेष फिल्म्स’ के बैनर में बनाई जायेगी.

संजय दत्त और पूजा भट्ट थे सड़क के मेन लीड: 1991 में आई सड़क में मुख्य किरदार संजय दत्त और पूजा भट्ट ने निभाया था. फिल्म के विलेन के रूप में सदाशिव अमरापुरकर ने किन्नर महारानी का रोल किया था. सड़क, 1975 में आई हाॅलीवुड फिल्म टैक्सी ड्राइवर का अनऑफिशियल रीमेक थी.

संजू की रिलीज के बाद रणबीर के ट्रांसफाॅर्मेशन को देखते हुए कयास लगाये जा रहे हैं कि सड़क 2 में रणबीर और आलिया की जोड़ी नजर आ सकती है.
ब्रह्मास्त्र के बाद दूसरी फिल्म होगी साथ: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ब्रह्मास्त्र में नजर आयेगी. बुल्गारिया में शूटिंग का शेड्यूल कम्पलीट हो चुका है. हालांकि इन दोनों की नजदीकियां भी इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं.पहले चर्चा थी कि सड़क के रीमेक में संजय दत्त और पूजा भट्ट दोबारा नजर आयेंगे.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!