अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर, भावुक पोस्ट में कहा हारूंगी नहीं लड़ूंगी

एजेंसी : अभिनेत्रि सोनाली बेंद्रे को लेकर बुरी खबर है. वो इस वक्त कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं. ट्विटर पर एक पोस्ट में बीमारी और उससे हो रही जंग की खुद जानकारी दी. सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक भावुक पोस्ट में लिखा-

”कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल फेंक देता है. मुझे हाल ही में हाईग्रेड कैंसर हुआ. हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे. एक अजीब से दर्द की शि‍कायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ. मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं.’

लिखा, “मैं अपने दोस्तों और परिवार की बहुत आभारी हूं. इससे लड़ने के लिए परिवार के सपोर्ट से बेहतर कुछ नहीं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अभी न्यूयॉर्क में इलाज की प्रक्र‍ि‍या से गुजर रही हूं. हमें आशावादी रहना है और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं. मैं इस जंग से लड़कर दिखाऊंगी क्योंकि मेरे पीछे परिवार और दोस्तों की ताकत है.

मुंबई में जन्मी सोनाली ने बॉलीवुड में 1994 में गोविंदा के अपोजिट “आग” से डेब्यू किया था. अब तक करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी. आमिर खान की फिल्म “सरफरोश” में अभि‍नय के लिए सोनाली को IIFA अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के खि‍ताब से नवाजा गया. ना सिर्फ फिल्मों बल्कि एड जगत में भी सोनाली ने खूब नाम कमाया. उन्हें निरमा वॉशिंग पाउडर जैसे विज्ञापनों से खूब पहचान मिली. उन्होंने 12 नवंबर 2002 को फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी रचाई. 11 अगस्त 2005 को, उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे रणवीर को जन्म दिया.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Adrija Roy Net Worth 2026 Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!