बिहार: मॉडलिंग, एक्टिंग व डांस में धूम मचा रहा मोतिहारी का विवेक

झारखंड व बिहार के यूथ विवेक की एक्टिंग के के दीवाने

स्टेट लेवल का कई अवार्ड पाया है विवेक

वॉलीवुड में पहचान बनाने की कोशिश में जुटा

धनबाद में यूथ को मॉडलिंग व एक्टिंग सिखायेगा

धनबाद: बिहार के मोतिहारी के चकिया का लाल विवेक विश्वकर्मा एक्टिंग, मॉडलिंग व डांस में धूम मचा रहा है. बिहार व झारखंड के यूथ विवेक के अंदाज के दीवाने हैं. विवेक अब यूथ क्लास को मॉडलिंग व एक्टिंग में गाइड भी कर रहा है. मोतिहारी के चकिया के बाराचक्की शास्त्री नगर निवासी यूपी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर रामाश्रय विश्वकर्मा व जयपति देवी के चार संतानों में विवेक सबसे छोटा है. विवेक एक्टिंग में वह बॉलीवुड में जाकर वह अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहता है. कोयलांचल धनबाद में वह युवाओं को मॉडलिंग व एक्टिंग सिखाने क प्लानिंग की है.

200 नुक्कड़ नाटक में एक्टिंग : विवेक 2014 में मुंबई में रेमी डिसुजा की डांस क्लास में डांस यूनिवर्सल इनक्रेडिबल ज्वाइन किया था. विवेक डीआइडी सीजन तीन की विनर राज स्मिता की डांस क्लास में भी भाग लिया था. पटना में सरोज खान की डांस एकेडमी में भी उसने डांस सीखा था. विवेक डांस करते व सीखते ही खुद कोरियोग्राफी करने लगा. कोरियोग्राफी करते-करते वह एक्टिंग व मॉडलिंग करने लगा. वर्ष 2015 से 2017 तक विवेक लगभग 15 नाटक कर चुका है. लगभग 200 नुक्कड़ नाटक भी कर चुका है.

अन्य खबरें

ज्यूरी बनने लगा: विवेक आजकल शहरों में जाकर डांस, एक्टिंग व मॉडलिंग का वर्कशॉप आयोजित कर रहा है. विवेक की 10 वीं तक की पढ़ाई यूपी के गाजीपुर मुहम्मदाबाद से हुई है. 10 वीं के बाद उसने साइंस 12 वीं फस्ट डिवीजन से पास की है. मोतिहारी कॉलेज से ग्रेजुएशन में वह पॉलिटिकल साइंस से पासआउट है. विवेक को बचपन से ही मॉडलिंग व एक्टिंग का शौक है. वह स्कूल में भी डांसिंग कंपीटीशन में प्राइज जीतता रहा है. अभी वह मॉडलिंग सिखाने के साथ-साथ मॉडलिंग कंपीटीशन में जज की भूमिका भी निभाता है.

कई शो में रहा फाइनलिस्ट : विवेक वर्ष 2014 में डांस इंडिया डांस में स्टूडियो राउंड तक पहुंचा था. बिहार की देव एंड दिवा सीजन 2016 में टाप-5 फाइनलिस्ट रहा. वर्ष 2017 में पटना में मिस्टर एंड मिस वॉलीवुड में तीसरे नंबर पर फाइनलिस्ट था. मिस्टर एंड मिस इंडिया दिल्ली में भी फाइनलिस्ट रह चुका है. मिस्टर एंड मिस दुमका में 2018 में विवेक जज की भूमिका में था. गया में 2018 में मॉडलिंग शो में विवेक को बेेस्ट कोरियोग्राफर का प्राइज मिला था. पटना में वर-वधू ऑडिशन में विवेक ज्यूरी था. वह डांसिग में माइकल जैक्शन को अपना प्रेरणास्रोत मानता है. विवेक ‘बिहारी सरदार’ नामक फिल्म में रॉल निभा चुका है. ‘डेथ ऑफ संडे’ में भी उसे कव्वाली सांग में भूमिका अदा करने का मौका मिला है.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Adrija Roy Net Worth 2026 Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!