मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान सलमान ने अपने एक ट्वीट से अपने प्रशंसकों के चेहरे पर खुशियां ला दी हैं। वर्षों से पूछे जा रहे एक सवाल का जवाब ट्वीट कर दिया है। पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी शादी की चर्चाओँ को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सलमान खान ने सारी चर्चाओं को सलमान ने खुद हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे लड़की मिल गई है। सलमान के प्रशंसकों अब इस बात का कयास लगा रहे हैं कि उनके इस ट्वीट को आखिर क्या समझा जाए। हालांकि जानकार इसे उनके किसी पब्लिसिटी स्टंट का एक हिस्सा मान रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा बड़े जोरों पर है।

प्रशंसक समेत हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो लड़की कौन है। सलमान को इस पोस्ट के बाद लगातार बधाई मिल रही है। हजारों लोगों ने उनके इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाइक कर दिया है। लेकिन इस पोस्ट के पीछे के राज से अभी तक न तो सलमान खान ने कोई पर्दा हटाया है, न ही परिवार के किसी व्यक्ति का कोई बयान आया है।

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!