धोखाधड़ी का यह मामला साल 2016 का बताया गया है

एक प्रॉपर्टी डीलर ने रेमो डिसूजा पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था

सेक्शन 420, 406, 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई

गाजियाबाद । डांस की दुनिया के ग्रेंड मास्टर में शुमार मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के लिए एक बुरी खबर है । गाजियाबाद जिला अदालत ने उनके खिलाफ एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किए हैं । मिली जानकारी के मुताबिक, एक प्रॉपर्टी डीलर ने रेमो डिसूजा पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था । शिकायत में धोखाधड़ी का यह मामला साल 2016 का बताया गया है । मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश न होने के चलते कोर्ट ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है । रेमो के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 420, 406, 386 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी ।

विदित हो कि राजनगर, गाजियाबाद निवासी सतेंद्र त्यागी ने वर्ष 2016 में ‘अमर मस्ट डाई’ नाम की एक फिल्म बनाने के लिए रेमो डिसूजा ने 5 करोड़ रुपये का निवेश करवाया था । उस दौरान वादा किया गया था कि 5 करोड़ लगाने पर 10 करोड़ रुपये मिलेंगे । लेकिन तीन साल बीतने के बाद अभी तक उनके रुपये को लेकर कोई बात नहीं हो रही है । पीड़ित सतेंद्र का कहना है कि तीन साल बीतने को हैं और उन्हें इसके अवज में न तो अपना पैसा वापस मिला और न ही मुनाफा ।

इस पर गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में 2016 में दर्ज मुकदमे में एसीजेएम अष्टम की अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है । अब वारंट जारी होने के बाद गाजियाबाद पुलिस को रेमो डिसूजा को कोर्ट में पेश करना होगा।

अन्य खबरें
अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!