मुंबई: फिल्म स्टार सलमान खान जल्द अपने दोस्त के बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही लव स्टोरी में वे जहीर इकबाल को लॉन्च करने वाले हैं. सलमान ने लॉन्च से पहले जहीर के साथ एक बचपन के फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें सलाह दी कि जिनसे तुम प्यार करते हो और जो तुमसे प्यार करते हैं, उनका हमेशा सम्मान करना और उनके लिए हमेशा वफादार रहना.

सलमान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक बच्चे को गोद में लिए हुए फोटो पोस्ट की थी. इस बच्चे का नाम जहीर है और सलमान के बचपन के दोस्त का बेटा है.जहीर के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा है कि ये बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं. जहीर चाहे कुछ भी हो, हमेशा अपना बेहतरीन देने की कोशिश करना. ये याद रखना कि जिंदगी में सबसे बड़ी चीज है सम्मान और वफादारी. जहीर के बाद सलमान ने अपने दोस्त इकबाल की भी फोटो शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि बचपन में ये मेरा बैंक था, मुझे अब भी उसे 2,011 रुपये देने हैं. भगवान का शुक्र है कि न मैंने उसे ये लौटाए और न ही उसने इसका ब्याज मांगा.

उल्लेखनीय है कि फिल्म मेकर नितिन कक्कर के डायरेक्शन में बन रही जहीर की फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. फिल्म से पहले सलमान ने जहीर के साथ एक फोटोशूट भी कराया है. बचपन के दोस्त से सलमान ने उधार लिए थे 2011 रु., न दिया ब्याज न ही लौटाए पैसे.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!