बोले विराट – मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम

नई दिल्ली: पाकिस्तान में अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बैन कर दी गयी है. पाक मीडिया के मुताबकि, वहां के सेंसर बोर्ड ने कहा है कि इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ हैं. वहीं, विराट कोहली ने फिल्म को लेकर अनुष्का की जमकर तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि परी, मेरी पत्नी (अनुष्का) का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है.

पाक मीडिया के मुताबिक, वहां के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स सेंसर बोर्ड के फैसले से सहमत हैं. फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के चेयरमैन चौधरी एजाज कामरा ने कहा, “कोई भी फिल्म जो हमारे कल्चर और इस्लामिक इतिहास के खिलाफ हो, उसे बैन कर देना चाहिए.” पाक मीडिया ने यह भी लिखा है कि फिल्म में कुरान की आयतों को हिंदू मंत्रों के साथ मिलाया गया है. इसमें कुरान की आयतों को काले जादू के लिए इस्तेमाल करते हुए मुस्लिमों को नकारात्मक तरीके से पेश किया गया है.

विराट ने ट्वीट में कहा

विराट ने ट्वीट किया, “बीती रात फिल्म परी देखी. यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है. मेरी देखी अब तक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक. काफी डर लगा, लेकिन अनुष्का शर्मा तुम पर फख्र है.

फिल्म को अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स और क्रियार्ज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म परी का डायरेक्शन प्रोसित रॉय ने किया. एनएच-10 और फिल्लौरी के बाद बतौर प्रोड्यूसर अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है.

अन्य खबरें
अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!