Box Office: 5 वीक के बाद ‘संजू’ की कमाई 341.22 करोड़ रुपये, नया रिकॉर्ड बनाया

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर ‘संजू’ ने पांच वीक में कमाई का नया रिकार्ड कायम किया है. पांच वीक में 341.22 करोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म बन गयी है.पांच वीक के बाद संजू ने आमिर खान की ‘पीके’ के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ 29 जून को रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ ही ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. रिलीज के पहले वीक (29 जून-5 जुलाई) में ‘संजू’ ने ₹202.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. दूसरे वीक(6-12 जुलाई) में फिल्म ने ₹92.67 करोड़,तीसरे वीक (13-19 जुलाई) में ‘संजू’ ₹31.62 करोड़ का कलेक्शन की.चौथे वीक (20-26 जुलाई) में ‘संजू’ ने 10.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि पांचवें वीक (27 जुलाई-2 अगस्त) में ‘संजू’ की कमाई में काफ़ी गिरावट आयी और इसने ₹3.94 करोड़ ही जमा किये. पांच वीक बाद ‘संजू’ का कुल नेट कलेक्शन ₹341.22 करोड़ हो गया है.

आंकड़ों से स्पष्ट है कि वीकेंड में ‘संजू’ अभी भी दर्शकों को खींच रही है. पांचवें वीकेंड में भी संजू ने ₹2.47 करोड़ जमा किये हैं, जबकि इस वीकेंड में फिल्म को ‘मिशन इम्पॉसिबिल फॉल आउट’ और ‘साहेब बीवी गैंगस्टर 3’ जैसी बड़ी फिल्मों से दो-दो हाथ करने पड़े.

अगर तेलुगु सिनेमा की हिंदी में डब की गयी ‘बाहुबली- द कंक्लूज़न’ को छोड़ दें, जिसके हिंदी डब वर्जन ने ₹511 करोड़ की कमाई का मैराथन रिकॉर्ड बनाया है, तो 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली ‘संजू’ सातवीं हिंदी फिल्म है.जबकि इस सूची में अब यह दूसरे स्थान पर है. ‘संजू’ ने पांच वीक बाद आमिर खान की ‘पीके’ को शिकस्त दी है.ख़ास बात यह है कि ‘पीके’ को भी राजकुमार हिरानी ने ही डायरेक्ट किया था और रणबीर कपूर ने इसके क्लाइमैक्स स्पेशल एपीयरेंस दिया था. ‘संजू’ से आगे अब बस आमिर ख़ान की ‘दंगल’ है.

अन्य खबरें

दंगल- ₹387 करोड़- आमिर ख़ान

संजू- ₹341.22 करोड़- रणबीर कपूर (35 दिन बाद)

पीके- ₹340.80 करोड़- आमिर ख़ान

टाइगर ज़िंदा है- ₹339.25 करोड़- सलमान ख़ान

बजरंगी भाईजान- ₹321 करोड़- सलमान ख़ान

पद्मावत- ₹302.15 करोड़- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर

सुल्तान- ₹301.50 करोड़- सलमान ख़ान

‘संजू’ ने ‘बजरंगी भाईजान’ के लाइफ टाइम कलेक्शन (₹321 करोड़) का रिकॉर्ड रिलीज के 19वें दिन (17 जुलाई) तोड़ दिया था, जबकि सलमान ख़ान की ही फ़िल्म ‘टाइगर जिंदा है’ (₹339.25 करोड़) को पीछे छोड़ने में 31 दिन लिये। पांच हफ्तों में संजू के कलेक्शंस के गिरने की रफ्तार अगर देखें तो अब दंगल का रिकॉर्ड टूटने की संभावना नहीं है. अगर फिल्म ₹350 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेती है तो रणबीर कपूर के लिए यह एक नया माइलस्टोन बन जायेगा.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Adrija Roy Net Worth 2026 Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!