मुंबई: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हंसराज हाथी का रोल निभाने वाले एक्टर कवि कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद एक जिंदादिल शख्स थे. कवि कुमार जिंदगी के हर लम्हे का आनंद लेने वाले इंसान थे.उन्होंने दो साल पहले एक ट्वीट किया था, अपने ट्वीट में लिखा था, ‘किसी ने कहा है, कल हो ना हो, मैं कहता हूं, पल हो ना हो, हर लम्हा जियो’.

कवि कुमार आजाद बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके थे, और ‘मेला (2000)’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी थे. हालांकि कवि कुमार आजाद को असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली. कवि कुमार आजाद के नाम से ही जाहिर है कि वे कवि थे और जब वे एक्टिंग में मशगूल नहीं होते तो कविताएं लिखा करते थे. डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था, और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’में वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे. शो में वे डॉक्टर थे, लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे.

कवि कुमार आजाद ने 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था. इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी. गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए सोमवार को सेट पर इसको लेकर एक बैठक भी थी. लेकिन उससे पहले ही कवि कुमार आजाद की मौत की बुरी खबर आ गई जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया है.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!