नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस डायना पेंटी की फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों द्वारा और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू मिला है. ‘परमाणु’ की पहले दिन की कमाई पर आइपीएल के चलते थोड़ा असर पड़ा था लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 60 प्रतिशत का उछाल देखा गया.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं. जहां पहले दिन फिल्म ने 4.82 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 7.64 करोड़ का कारोबार किया. इसके मुताबिक फिल्म ने दो दिन में 12.46 करोड़ कमाए. इस फिल्म को 1935 स्क्रीन्स पर शेयर किया गया है. हालांकि, इसके साथ ही तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में बताया कि आज भी आइपीएल के फिनाले की वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ सकता है.

इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है और फिल्म को काफी विवादों के बाद रिलीज किया गया है. फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है. फिल्म में उस वक्त को दिखाया गया है जब भारत का नाम न्यूक्लियर पावर देशों की सूची में शामिल हुआ था.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!