इंग्लैंड के विंडसर किले में शाही शादी, एक दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन

लंदन: प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मर्केल शनिवार को एक-दूजे के हो गये. ब्रिटेन के शाही परिवार की इस शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं. विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चर्च में संपन्न हुए शादी समारोह में 1200 आम लोगों के साथ हजारों मेहमान मौजूद थे. मर्केल सफेद रंग के पारंपरिक पोशाक में अपने नन्हे ब्राइड्स मेड के साथ विवाह स्थल तक पहुंची. अन्य बच्चों के साथ प्रिंस विलियम के बेटे प्रिंस जार्ज ने पेज ब्यॉज और बेटी शार्लोट ने ब्राइड्समेड की भूमिका निभायी. खुद प्रिंस चा‌र्ल्स हैरी के बेस्ट मैन बने थे. शादी के दौरान हीथरॉ एयरपोर्ट ने विंडसर के ऊपर से गुजरने वाले एयरस्पेस को 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया था.

वर्ष 2011 में जब प्रिंस विलियम की शादी केट मिडिलटन से हुई थी तो उनकी 4.34 लाख डॉलर (3.67 करोड़ रुपये) की ड्रेस का खर्च उनके परिवार ने उठाया था. मर्केल ड्रेस का खर्च खुद वहन करेंगी.शादी में संगीत, सजावट, रिसेप्शन, निमंत्रण व अन्य सभी खर्चे शाही परिवार के हिस्से आएंगे। हालांकि यह शादी पर्यटन, रिटेल, फैशन और खास शाही उत्पादों की ब्रिकी से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में तकरीबन 50 करोड़ पौंड (45 अरब रुपये) का इजाफा करेगी.

फूलों की सजावट

सजावट में सिल्वर बर्च और इंग्लिश ओक पेड़ों को आधार बनाया गया था. इन पर बीच, हॉर्नबीम पेड़ों की डालियां लगाकर व्हाइट गार्डन रोजेज, पियोनीज और फॉक्सग्लोव्ज फूलों से सजाया गया. मेगन ने जो गुलदस्ता पकड़ा उसमें शाही खानदान की परंपरा के मुताबिक मिर्टेल फूल की एक डाली मौजूद थी.

परंपरा से हटकर था केक

ब्रिटिश शादियों में फ्रूटकेक परोसे जाने की परंपरा है. प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने अपनी शादी में आठ मंजिला पारंपरिक फ्रूटकेक परोसा था. लेकिन प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल अपनी शादी में लेमन एल्डरफ्लावर केक परोसा. यह केक बनाने का जिम्मा पेस्ट्री शेफ क्लेयर प्टैक को सौंपा गया था.

अन्य खबरें

टूटी कई परंपराएं, दिखा नया अंदाज

टेलीविजन शो सूट्स से मशहूर हुईं अभिनेत्री मेघन ने अपनी शादी में कई पुरानी परंपराओं को नए अंदाज में पेश किया. वह विंडसर कैसल के परिसर में अकेली पहुंची जहां से प्रिंस चा‌र्ल्स उन्हें चर्च के अंदर ले गये. हैरी के पिता चा‌र्ल्स इस शादी में मर्केल के पिता की भूमिका निभा रहे थे. मर्केल ने प्रिंसेस डायना द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए अपने पति की आज्ञा का पालन करने का वचन नहीं लिया. रिसेप्शन के दौरान मेघन ने मेहमानों के सामने स्पीच भी दी. इससे पहले शाही परिवार की किसी बहू ने ऐसा नहीं किया.

एक-दूसरे को पहनाई बेशकीमती अंगूठी

हैरी ने मर्केल को शाही परिवार की परंपरा के अनुसार वेल्श गोल्ड से बनी अंगूठी जबकि मर्केल ने हैरी को प्लैटिनम से बनी अंगूठी पहनायी. शाही परिवार के अन्य पुरुषों से विपरीत हैरी शादी के बाद भी अंगूठी पहने रहेंगे.

शादी के बाद ससेक्स के राजकुमार और राजकुमारी होंगे हैरी व मर्केल

ब्रिटेन की राजगद्दी के छठें नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी अब ड्यूक ऑफ ससेक्स जबकि मर्केल डचेज ऑफ ससेक्स कहलायेंगी.महारानी एलिजाबेथ ने दोनों को इस टाइटल से नवाजा है.

प्रियंका चोपड़ा भी बनीं मेहमान

कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल हुये. 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से थे. दो स्थानीय स्कूलों के सौ बच्चे भी शामिल हुये. विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग शामिल थे. इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन के दोस्त भी इसमे शामिल हुये. हॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपनी करीबी दोस्त मर्केल की शादी में शामिल हुईं.

भारत से शामिल हुए मेहमान

शाही शादी में ‘मायना महिला फाउंडेशन’ की संस्थापक सुहानी जलोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उनके साथ संस्था की तीन अन्य महिलाओं ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर शादी में आम आदमी के तौर पर हिस्सा लिया. दरअसल, शाही दंपती ने शादी में मिले दान से जमा हुई राशि को चैरिटी में देने की घोषणा की थी. मुंबई के स्लम में महिलाओं को कम कीमत पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने वाली मायना महिला फाउंडेशन को भी चैरिटी के लिए चुना गया था. इनके अतिरिक्त मैकरून (बिस्कुट) का बिजनेस करने वाली भारतवंशी शेफ रोजी गिंडे ने भी शादी में हिस्सा लिया.

ओपेरा विन्फ्रे व डेविड बेकहम समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

ओपेरा विन्फ्रे व जॉर्ज कोलोनी के साथ फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स समेत कई सेलेब्रिटी शाही शादी का हिस्सा बने. इन सितारों की मौजूदगी ने प्रिंस हैरी व मर्केल की शादी को और खास बना दिया.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adrija Roy Net Worth 2026 Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!