जॉन अब्राहम और प्रोडयुशर में फिल्म परमाणु को लेकर विवाद बढ़ा

मुंबई: फिल्म परमाणु को लेकर प्रोड्यूसर्स के बीच मनमुटाव के बीच जीए एंटरटेनमेंट ने क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट से फिल्म परमाणु को लेकर किए गए एग्रीमेंट को टर्मिनेट भी कर दिया है. क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि, जॉन अब्राहम को फिल्म से ज्यादा पैसे से प्यार है.

फिल्म ‘परमाणु’ का विवाद बढ़ता जा रहा है, प्रोड्यूसर्स के बीच मन मुटाव के कारण कई बार फिल्म की रिलीज को भी आगे बढ़ाया गया है. प्रेरणा अरोड़ा ने जॉन अब्राहम पर उन्हें ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया है और कहा कि उन्हें फिल्म से अधिक पैसे से प्यार है. प्रेरणा अरोड़ा कहती हैं, ‘कोई भी आपको यह सलाह नहीं देगा कि आप आपकी ही फिल्म के खिलाफ क्लैश करें लेकिन जॉन अब्राहम ने यह किया. जॉन हमेशा मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता रहा. परमाणु पहले 27 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन उसे बाद में 2 मार्च को शिफ्ट किया गया. इसके अलावा जी स्टूडियो को भी फिल्म के म्यूजिक को लेकर भारी नुकसान हुआ है क्योंकि जॉन अब्राहम ने एक भी गाना उन्हें नहीं दिया है. हमने फिल्म का म्यूजिक जी को चार करोड़ में बेचा है और गानों के साथ कोई भी न्याय नहीं किया गया है क्योंकि जो भी गाने दिए गए हैं, वह संतोषजनक नहीं है और यह बात ट्रेलर पर भी लागू होती है. हमने खुद फिल्म का ट्रेलर चार बार रिजेक्ट किया , इसके अलावा हम फिल्म की रिलीज डेट को भी लेकर लड़ते रहे हैं.

प्रेरणा अरोड़ा ने यह भी कहा, ’30 करोड रुपए जॉन अब्राहम को दिए जा चुके थे. पांच करोड़ रुपए देने थे, जिसमें से तीन करोड रुपए जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट को फिल्म के रिलीज होने के पहले देने थे. इसमें फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की बात थी, जो कि फिल्म इंडस्ट्री का एक कानून है कि आप फिल्म रिलीज होने के 15 दिन पहले डिलीवर कर देते हैं. जॉन हमेशा पैसों की मांग करते रहे, जो बचे हुए 2 करोड़ रूपये थे, वह उनकी फीस है. वह पहले ही हम से दस करोड़ रुपए ले चुके हैं. जॉन ने हमसे यह वादा किया था कि वह दो करोड़ रुपए छोड़ देंगे लेकिन अब उन्हें वह पैसा चाहिए. हम पहले ही 30 करोड रुपए दे चुके हैं लेकिन दो या तीन करोड़ के लिए आप ऐसा आपके फिल्म के साथ नहीं करते हैं. मेरे ख्याल से मुझे लगता है जॉन अब्राहम के लिए फिल्म से ज्यादा पैसा अधिक प्यारा है.

फिल्म ‘परमाणु – द स्टोरी ऑफ पोखरण’ का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. अब फिल्म का विवाद कोर्ट के माध्यम से ही सुलझने के आसार है.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Adrija Roy Net Worth 2026 Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!