कौन बनेगा करोड़पति के शो में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देने के चक्‍कर में ट्रोल

मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार को आने वाले खास शो ‘कर्मवीर‘ में शिरकत करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शो के दौरान कुछ सवालों के जवाब को लेकर सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रही हैं. शो में रामायण से जुड़े एक आसान सवाल का जवाब न देने के चक्‍कर में ट्रोल हो रही सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) ट्रोलर्स के निशाने पर इस कदर आईं कि उससे आहत होकर शनिवार को उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – मुझे और भी बहुत चीजें नहीं आती हैं, आप उसके लिए भी मुझे ट्रोल कर सकते हैं.

बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के स्‍पेशल एपिसोड ‘केबीसी कर्मवीर’ (KBC Karmveer) में राजस्‍थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी (Ruma Devi) कंटेस्‍टंट बन कर आईं. सोनाक्षी रूमा का साथ देने के लिए यहां पहुंची थीं. इस दौरान  80 हजार रुपये के एक सवाल के रूप में पूछा गया कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे. इसके जवाब में सोनाक्षी ने सीता कहा और फिर श्योर नहीं होने के चलते इस सवाल पर लाइफलाइन्स ले ली. 

खुद शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सोनाक्षी के परिवार के सभी सदस्यों के घर का नाम रामायण है, उनके प‍िता-चाचा का नाम रामायण के चरित्रों पर हैं. उनके भाई का नाम लव-कुश है. ऐसे में उन्हें इस सवाल का सही जवाब नहीं पता था. वहीं इतना आसान जवाब नहीं पता होने पर प्रशंसकों ने भी सोनाक्षी को जमकर आड़े हाथों लिया. 

वहीं सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय जागे हुए ट्रोल्स, मुझे पायथागोरस की प्रमेय, मर्चेंट ऑफ वेनिस, आवर्त सारणी, मुगलों की वंशावली और क्या क्या याद नहीं है वो भी नहीं याद. अगर आपके पास काम नहीं है और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना. मुझे मीम्स पसंद हैं.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।