‘झारखंड’ के माटी’ का ऑडिशन धनबाद, गिरिडीह व रांची में

धनबाद: खोरठा फिल्म ‘झारखंडेक माटी‘ का ऑडिशन आठ अप्रैल को धनबाद सर्किट हाउस में होगा एम. आर्ट्स फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) से स्वीकृत मिल चुकी है. मूवी का ऑडिशन गिरिडीह के अांबेडकर भवन में 11 अप्रैल तथा रांची के विप्स स्टूडियो, थड़पखना में 12 अप्रैल को होगा. धनबाद सर्किट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में फिल्म के राइटर व सिंगर विनय तिवारी ने यह जानकारी दी.

राइटर ने बताया कि प्रोडयूसर, एसोसिएट डायरेक्टर, कहानी व संवाद रियाज कुरैशी, डायरेक्टर अनिरुद्ध गौतम और संगीत बुलू घोष व मिताली घोष का है. फिल्म में चार गीत हैं. ऑडिशन के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान कलाकारों को मौका दिया जायेगा. झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मनोरम वादियों व पर्यटन स्थलों पर शूटिंग किया जायेगा. मौके पर निर्माता रियाज कुरैशी, अभिनेता अमन राठौर, जीतू चौरसिया, कुमार युधिष्ठिर, माना पाठक मौजूद थे

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।