अगर आप पहली बार प्लेन में सफर करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि आपको सफर से पहले किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

1. प्लेन में पहली बार सफर करने से पहले ये बातें आपको जान लेनी चाहिए- फोन या इंटरनेट से फ्लाइट का शेड्यूल चेक करे, ताकि कोई भी चेंज होने पर परेशान न होना पड़े. शेड्यूल डिपार्चर से दो घण्टा पहले एयरपोर्ट पहुंचे.

2. फ्लाइट टिकट का प्रिंट आउट, फोटो कॉपी या ईमेल हमेशा साथ रखे. एसएमएस वैलिड नहीं माना जाता है. ऑरिजिनल आइडेंटिटी कार्ड जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईकार्ड रखे. बच्चा साथ है तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट भी रखें.

3. बैगेज रूल्स के मुताबिक बैग पैक करे. फ्लाइट में एक केबिन बैग (छोटा) अलाउ है और दो बड़े चेक-इन बैग एयरलाइन काउंटर पर देने होते हैं.

4. अपने साथ नुकीली चीजे, हथियार, लाइटर, ब्लेड, जहरीली, रेडियोएक्टिव या एक्सप्लोसिव आइटम्स न रखें.

5. एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइंस के काउंटर बने होते है. जिस एयरलाइन से आपकी बुकिंग है, उसी काउंटर पर जाकर टिकट दिखाएं. स्टाफ मेंबर आईडी चेक करने के बाद आपको बोर्डिंग पास देंगे यानि आप प्लेन में बैठने के लिए तैयार है. चाहे तो आप विंडो सीट की डिमांड कर सकते है.

अन्य खबरें

6. अब सिक्युरिटी फ़ोर्स मेंबर्स आपकी चेकिंग करेंगे और बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगाकर आपको वापस दे देंगे.अब पास में बताए गए एंट्री गेट की ओर मूव करें वही, आपकी फ्लाइट और सीट नंबर की डिटेल्स भी मिल जायेगी.

7. टेकऑफ के आधे घण्टे पहले टर्मिनल गेट खोला जायेगा, यहां दोबारा आपको बोर्डिंग पास और हैंडबेग चेक करवाना होगा. कई बार प्लेन टर्मिनल गेट से दूर खड़ा होता है, ऐसे में बस से प्लेन पर आपको ड्रॉप किया जाता है या प्लेन एरोब्रिज से जुड़ा होता है, तो आप डायरेक्ट एंट्री कर सकते है.

8. अब एयर होस्टेज आपका सीट नम्बर पूछकर गाइड करेगी, सीट मिलते ही ठीक ऊपर बनी जगह पर हैंडबैैग रखें, टेकऑफ से पहले क्रू मेंबर जरूरी इंस्ट्रक्शन देंगे, उन्हें फॉलो करें और अब सीट बेल्ट लगाकर फ्लाइट के लिए रेडी हो जाएं, लैंडिंग के बाद आप सीट बेल्ट खोल सकते है, अब बस या एरोब्रिज से टर्मिनल तक जाना होगा.

9. एयरपोर्ट पर लगे साइनबोडर्स फॉलो करें और बैगेज काउंटर से बैग लें.

10. एयरपोर्ट या फ्लाइट में कुछ परेशानी होने पर घबराएं नहीं, वहां काम करने वालों को आपकी मदद के लिए ही रखा गया है.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!