मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने ‘रेस-3’ में डेजी शाह के किरदार को पेश किया। वह इससे पहले फिल्म में सिकंदर के रूप में अपना परिचय दे चुके हैं। उन्होंने इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस को जेसिका के रूप में और बॉबी देओल को यश के किरदार में देश की जनता के सामने पेश किया था। सलमान ने वादा किया था कि वह इस सप्ताह एक-एक कर ‘रेस-3’ परिवार के सदस्यों से जनता को रूबरू करवाएंगे और वादे के अनुसार सलमान ने आज सोशल मीडिया पर डेजी शाह के किरदार संजना को जनता के सामने पेश किया।

सलमान ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “सिजलिंग संजना धमाका करने का इंतजार कर रही है।” फिलहाल फिल्म की अबू धाबी में एक्शन दृश्यों की शूटिंग चल रही है, ‘रेस-3’ में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं। ‘रेस-3’ 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!