मुंबई: फिल्म स्टार सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गये. बांद्रा स्थित सोनम की मौसी कविता सिंह के बंगले पर सिख रीति से दोनों का विवाह हुआ. सोनम लाल-सुनहरी रंग का कमल के फूलों की डिजाइन वाला भारी लहंगा पहने हुई थी. दूल्हा आनंद आहूजा ने गोल्डन शेरवानी पहनी थी. शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन होटल लीला में हुआ. रिसेप्शन में कपूर फैमिली के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, इमरान खान, जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ, विधु विनोद चोपड़ा, राजू हिरानी, कंगना रनोट, उद्धव ठाकरे, कुणाल रावल समेत कई सेलेब्स पहुंचे.

शादी के लिए जहां वेन्यू को पिंक फ्लोरल थीम पर डेकोरेट किया गया था. फैमिली और गेस्ट के लिए इंडियन ट्रेडीशनल ड्रेसेस थीम रखी गयी. इस दौरान, अनिल कपूर, संजय, माही, अर्जुन, अंशुला, रिया, हर्षवर्धन के अलावा बाकी फैमिली मेम्बर्स ने भी शेरवानी और ट्रेडीशनल लहंगा लुक कैरी किया. वेडिंग रिसेप्शन के लिए सोनम का लहंगा डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया. वहीं उनकी शादी का लहंगा अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था. इस दौरान सोनम इंडो वेस्टर्न लहंगे में नजर आईं. वहीं आनंद ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में दिखे.

अमिताभ व अभिषेक भी पहुंचे

शादी में अमिताभ और श्वेता नंदा, जाह्नवी, बोनी, खुशी कपूर, आमिर खान, किरण राव, माधुरी दीक्षित, करन जौहर, बेटे तैमूर के साथ सैफ-करीना, करिश्मा, स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडीज स्पॉट किये गये. शादी के बाद सोनम के भाई हर्षवर्धन वेडिंग वेन्यू के बाहर मिठाई बांटते नजर आये.

आनंद आहूजा

सोनम के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं. आनंद शाही एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इस कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग तीन हजार करोड़ है. दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आनंद ने अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और वहीं पर व्हार्टन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है.उन्होंने अमेजन में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम भी किया है. आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं. देश से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में शुमार है. आनंद ने अपना खुद का शू ब्रांड ‘वेज और नॉन वेज’ भी शुरू किया है जो जो भारत की पहली मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी है.

अन्य खबरें
अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!