रानू मंडल के पहले गाने का वीडियो रिलीज, मिल रही है शानदार प्रतिक्रियाएं

मुंबई : सोशल मीडिया में अपने एक गाने से लोगों की नजरों में आईं इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने पहले गाने ‘ तेरी मेरी ही कहानी ‘ के यू ट्यूब पर रिलीज होने को लेकर खबरों में हैं। उनका गाना बुधवार दोपहर यू ट्यूब पर अपलोड हुआ, जिसके बाद बहुत तेजी से इस गाने को लोग शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने को गाने का मौका देने वाले हिमेश रेशमिया इस गाने के वीडियो में नजर आ रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने रानू मंडल का एक गाना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिसके बाद वह तेजी से वायरल हो गया. रानू की मीठी आवाज सुनने के बाद गायक – संगीत निर्देशक और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने रानू को अपना एक गाना गाने का मौका दिया. पिछले दिनों उनके गाने की रिकॉर्डिंग वाला वीडियो भी हिमेश ने शेयर किया था , जिसके बाद इंटरनेट पर इस पूरे गाने को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई थी.

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।