मटकुरिया घुरनी जोड़िया व भूली में हुई शूटिंग

धनबाद:
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया घुरनी जोड़िया में डीएवी की छात्रा की शिरफिरे आशिक द्वारा की गयी मर्डर सोनी टीवी पर दिखाया जाने वाला चर्चित शो क्राइम पेट्रोल में दिखेगा. शो की शूटिंग घुरनी जोड़िया, भूली में दो दिनों से चल रहा है. शूटिंग और दो दिनों तक चलेगा. का दूसरा चरण शूटिंग मंगलवार को कई गयी. मर्डर केस के आइओ एसआइ सह भूली ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार है. क्राइम पेट्रोल की टीम ओपी प्रभारी से मामले की जानकारी ली है. डायरेक्टर का कहना है कि झारखंड में घटी सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित एपिसोड बना रहे हैं. पुलिस की सफलताओं की कहानी दिखायी गयी है. इस कहानी में दोहरा मर्डर केस के बारे में चर्चा की गयी है, जिसमे एक बच्चे की मौत का पुलिस तहकीकात करती है कि उसकी मौत कैसे हुई. पहले चरण की शूटिंग रांची में हुई है. इस शूटिंग का 12 फरवरी को और धनबाद में हुई शूटिंग का 19 फरवरी को प्रसारण किया जायेगा. शूटिंग में क्राइम पेट्रोल के लोकप्रिय कलाकार योगेंद्र, सुशील त्यागी, नेहा अग्रवाल और अंजलि प्रिया भी शामिल हैं.

 

अन्य खबरें

By Jitendra Kushwaha

जीतेन्द्र कुशवाहा (Jitendra Kushwaha) ताज़ा बात(tazabat.in) के संस्थापक हैं। वे एक समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म ताजगी और सटीकता से भरी खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए शुरू किया। जीतेन्द्र का उद्देश्य हमेशा सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है, जिससे पाठकों को हर दिन ताजगी और सटीकता से भरी खबरें मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Elvish Yadav: एक आम लड़के से यूट्यूबर बनने की कहानी Pooja Hegde की फिल्मों का जादू और उनका बढ़ता नेट वर्थ 2025 तक!